गरीब अमीर के टुकड़ों पर पलता है

इन से ही उसका जीवन चलता है।

दुनिया में जो भी ईश्वर कै अलावा है

सारा कुछ गरीब का बनाया है।

गरीब जो झोंपड़ी में रहता है

हर मौसम की मार सहता है

शिकायत में कुछ भी नहीं कहता है

अमीरों के आशियानों को बार-बार

नया आयाम देकर संवारता है

ऐसा ही चलता है तभी तो

गरीब का दाना-पानी चलता है

उसका और बच्चों का पेट पलता है।

अमीर पैसों के दम और द॔भ पर

नई नई बातें सोचते और करते हैं

जाने अनजाने गरीबों की मदद करते हैं

उनकी जूठन पर कितनों की भूख मिटती है

कूड़े से बीन कर भी जिंदगी संभलती है

ये विषमताएं ही जीवन के अलग पहलू हैं

इन में ही खुशी और आंसू मिला करते हैं।