अंधेरा है तो रहने दो 

उजाला मत करो 

चिरागों के तले भी 

बह चुका है तेल 

नीचे गन्दगी है 

अभी तक पाप सारे 

जो किए हैं उन्हें 

सबकी नजर से 

ओझल ही रहने दो 

छिपाता है अंधेरा 

गलतियां सारी 

जिन्हें जानेगा कोई 

किस तरह 

जिनको उजागर करने की खातिर 

उजाला चाहिए भरपूर 

लेकिन चुप रहो 

कुछ मत कहो 

अंधेरे में रहे अब तक 

अंधेरे में रहो।