आजकल मिलते नहीं, साथ में चलते नहीं

लाखों मनुहारें कराईं, तनिक भी हिलते नहीं

बात क्या है आप बैठे मुंह फुलाए

बिना जाने अब तो हम टलते नहीं।


हमने माना भूल कुछ हमसे हुई होगी

माफ कर दें अगर अनजाने हुई होगी

फिर वही नूरानी चेहरा देखने की आस है

जब वही मुस्कान फूलों सी खिली होगी।