सूने से घर को जैसे, मिलता
हमको कभी सजाने का आनंद।
जैसे किसी भूखे को भोजन,
कभी कराने का आनंद...
और प्यासे मन को होता है,
पानी पी पाने का आनंद।
भावों को नवगीत बनाकर,
गीतों में जो प्रीत सनाकर,
सूर ताल मनचाहे, लाकर
संग कभी गाने का आनंद।
कभी कभी हर दिन मिलता है,
हमको रोज पढ़ाने का आनंद।
- राज कुमार जायसवाल
