मै कुछ कहना चाह रही हूँ 


बन गए हो तुम मेरे दिल के राज ऐ राज , यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


पास आ जाओ मेरे इस कदर तुम,   ऐ राज , कि तुम्हारी  साँसों की गर्मी को महसूस कर सकूं।                     यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


बन गए हो तुम मेरे दिल के राज  ....


मेरे दिल पर भी अब तो है तुम्हारा राज,         ऐ राज। यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


बन गए हो तुम मेरे दिल के राज ...


गीत हो तुम्हारे और स्वर हमारे,     ऐ राज , छेड़ें हम दोनों फिर से वो तान।     यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


बन गए हो तुम मेरे दिल के राज  ...


बस बैठु तुम्हारे पास और महसूस कर सकूं,    ऐ राज  तुम्हारी हर इक श्वास।               यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


बन गए हो तुम मेरे दिल के राज ...


मैं प्रीत  तुम्हारी बन जाऊं ऐ राज,              तुम रीत हमारी बन जाओ।         यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


बन गए हो तुम मेरे दिल के राज ...


मैं सिर रखकर तुम्हारी गोद में सो जाऊं,  ऐ राज , तुम सहला सको मेरे बाल।          यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


बन गए हो तुम मेरे दिल के राज ...


हाँ कुछ और भी है गहरे राज ,    मेरे इस दिल में ऐ राज ,             बहुत से जुड़ गए हैं कुछ अहसास,               यूँ ही बस अनायास।                 यह तुम से कहना चाह रही हूँ  ।


बन गए हो मेरे दिल के राज तुम, ऐ राज।     यह तुम से कहना चाह रही हूँ ।


 ...