तुम तिमिर का दीप बन आते सबेरे,

उत्साह का एक ज्वार भांटा लाते अबेरे,

अभिलाषा के दूत क्यों घेरे घनेरे ,

आमोद आगंतुक बताओ तुम कौन मेरे ,


तड़ित से तीव्र है स्पर्श , क्यों देह प्रति छाया बनाते ,

कपासी मेघ शावक बन  गगन मन मे समाते,

व्यथा के नीर मुक्ता क्यों 

पलकों में छिपाते ,

तोय की एक बूंद को क्यों 

उदधि के निकट लाते ।


सौभाग्य हो ऐसा की कांति बन पलकों की जाऊं,

ज्यों नीरद बिखरे वितान में यों अल्को को बिखराऊं,

गिरिवर जैसे गात में पावन पुष्पों को बरसाऊं ,

धारण प्राण में हो रश्मि रवि 

मैं जीवन पीयूष पाऊं ।।

मैं जीवन पीयूष पाऊं ।।