अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास  होती है ।।
कितना समझाता हूँ इसे दिन रात
मगर ये बावली समझती ही नही है
रोकता हूँ बहुत कि ठहर जा मेरे पास
लेकिन क्या करूँ यह दिन रात रोती है ।
अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
तुम्हारे प्यारे नैनों   से नैन लड़ा बैठी है ये
तुम्हारी चाहत  में  इश्क बढा  बैठी है ये
 मालूम नही क्यों तुम्हे  अपना बना बैठी है ये
 थक जाता हूँ इसे खोजते खोजते मगर
 यह तुम्हारे    ही    साथ होती है ।
 अब अपनी रूह भी अपनी न रही
 यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
अब आंखों से अश्क बहते ही रहते हैं
न थकते हैं न रुकते हैं चुपचाप सब सहते रहते हैं
यह अश्क भी बिना कुछ कहे बहुत कुछ कहते रहते हैं
समझाऊं कैसे इसे मैं यह अपना आपा आप खोती है
अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
चैन लूटा है तुम्ही ने आंखों में नींद भी नही है
लगता है सब लुट गया है रूह में सुकून भी नही है
बस तुम्हारी यादों में खोई रहती है रूह मेरी
कभी यह हंसती है तो कभी उदास होती है
अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
कितना बेदर्द जमाना है हमे  मिलने नही देगा
दो बोल प्यार के हमको कहने नही देगा
यह सिर्फ रुलाता है हमे हंसने नही देगा
कभी मुझसे वो खुश  कभी हैरान होती है
अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
विरही ज्वाला अब मेरे तन को जलाती है
झुलसता है रोज रग मेरा यह बहुत मुझको झुलसाती है
कभी कोयल की कुहुक मन को जलाती है
कभी विरही सारस की तड़पती आवाज होती है
अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
मन करता है तुम्हे तारों के शहर में ले जाएं
जहां सिर्फ मैं और तुम हों एक दूसरे में खो जायें
तुम्हारे हाथ मेरी बांहों में हों और मेरे तुम्हारे कटि प्रदेश में सिमट जाएं
सिर्फ तुम्हारे आलिंगन के अहसास से ही रूह हर्षित होती है
अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
रूह से रूह का मिलन है मेरा तुम्हारा
या पिछले जन्मों में साथ होने का एहसास है मेरा तुम्हारा
या फिर अगले जन्म में साथ होने का प्रयास है हमारा तुम्हारा
कुछ भी हो लेकिन मेरी रूह तुम्हारे साथ सोती है
अब अपनी रूह भी अपनी न रही
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।
यह तुम्हारे ही आसपास होती है ।।
        @@ जसवंत बुंदेला @@
         दिनांक - 13.08 .2021