काश अगर तुम मेरे  होते
बांह पकड़कर चलते  होते ।।
केवल मैं होता और तुम होते
नित्य  नए  रंग भरते  होते ,
इंद्रधनुष से रंग सतरंगी
कहीं  गगन पर रंगते होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
श्वेत दूज का चांद देखते
कभी   गगन  के तारे गिनते
टूटते पुच्छल तारे देखकर
हम  कुछ  मन्नत मांगते होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
कभी नदी किनारे चलते होते
पानी में प्रतिबिम्ब देखते  होते
मैं तुम्हारी आँखों में डूबता होता
तुम मेरी आँखों मे डूबते होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
सुनहरी रेत के महल बनाते होते
या फिर हम  रेत उड़ाते होते
कभी तुम्हारे केशों में कण जाते
या मेरी छोटी आँखों मे जाते होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
देखकर  तुम्हारा सुंदर यौवन
आईने   भी  गश खाते   होते
मेरी  मधुबाला  तुम्हे  देखकर
लोगों   के  दिल    रोते  होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
ताप तुम्हारा मुझपर चढ़ जाता
जब हांथो में हाथ तुम्हारे होते
मेरे दिल की धड़कन रुक जाती
जब प्यार से मुझको देखते होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
नींद नही आती तुमको तो
तुम मेरी गोद मे सोते होते
तब तक सहलाता केश तुम्हारे
जब तक न नींद के झोंके आते होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
तुम्हारे नरम हाथों का स्पर्श
मुझे रोज  बिखेर   देते  होते
काश अगर ओंठों से मुझको छू लेते
जन्नत के अरमान सामने होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
रूहानी रूहानी  सा प्रेम है तुमसे
ये हम  सब  भूल  गए  होते
जब भी तुम मिलते  मुझसे
क्यों  ना  पावन संगम  चाहते होते
क्यों ना पावन संगम चाहते होते ।।
काश अगर तुम मेरे होते
बांह पकड़कर चलते होते ।।
जसवंत बुंदेला
05 अगस्त 2021