आज मेरे सपने में एक परी आई
मुझे सोते हुए देखकर वह मुस्कराई ,
उसकी प्यारी मुस्कान मुझे जीवन दे रही थी
अधरों की लाली मुझे मदहोश कर रही थी ।
उसकी झील सी आँखों मे मैं डूबता जा रहा था
उसके मतिष्क से तेज चमकता जा रहा था
श्वेत वस्त्रों में लिपटी श्वेताम्बरी सुंदरी थी वो
लगता था जादू की छड़ी लेकर आई परी थी वो ।
उसके काले घने रेशमी केश लहरा रहे थे
जो अचानक मेरे चेहरे पर आ रहे थे
वह मदमस्त यौवन छलका रही थी
पता नही मुझे सुला रही थी या जगा रही थी ।
उसके कोमल हांथो के अविस्मृत स्पर्श से
मेरी देह झंकृत हो रही थी
वह एक प्यारी कविता सी अलंकृत हो रही थी
वह अपने आँचल को लहराकर अचंभित कर रही थी
मेरा हाथ गहकर अपने कटि प्रदेश में रख रही थी ।
वह सतासुधा सुंदरी मुझसे कुछ कहना चाह रही थी
शायद अपने आगोश में लेना चाह रही थी
या तो मुझमे सिमट जाना चाह रही थी
या मुझे खुद में समेटना चाह रही थी ।
अचानक वह मुझे बाहों में गहकर दूर बहुत दूर
चाँद के उस पार ले गयी ,
जहाँ सिर्फ वह सुंदरी थी और मैं
दूर दूर तक कोई न था सिर्फ टिमटिमाते तारे थे
पवन और गर्जना से दूर मेरी बन यार ले गयी ।
उसकी मीठी और प्यारी आवाज मेरे कानों में शहद घोल रही थी
मैं केवल उसकी मधुर आवाज सुनता रहा
वह प्रीत के दो बोल प्यार से बोल रही थी ।
वह हंसती तो पुष्प झड़ते थे ,
वह मुस्कराती तो हम दोनों हंसते थे
वह सिमटती तो हम दोनों सिमटते थे
बिना बात किये भी हम बाते करते थे ।
उसका गात संगमरमर सा चमक रहा था
उसकी सांसो की मदमस्त खुशबू से मैं गमक रहा था
वह उर्वशी सी मुझ पर जादू किये जा रही थी
मैं ठिठका ही रहता पर वह मनमामी किये जा रही थी ।
वह मुझ हंसाती दुलराती महलों में ले गयी
उसमे कोई दैहिक प्यास न थी
न कोई वासना थी सिर्फ निच्छल प्रेम था सिर्फ निच्छल और अलौकिक प्रेम
वह सिर्फ मेरे कांधे पर सिर रखकर
सोना चाह रही थी और वह सो गई
वह सिर्फ सोना चाह रही थी और वो सो गई ।।
अचानक मेरी तंद्रा टूटी
मेरे आसपास कोई न था
सिर्फ मेरे होंठो पर एक प्यारी मुस्कान थी
सिर्फ मेरे होंठो पर एक प्यारी मुस्कान थी ।।
जसवंत बुंदेला
18/09/2021 ...

