पच्चास पैसे मिलते थे
दशहरे मेले के लिए ,
पच्चीस ठेले के लिए
और पच्चीस केले के लिए ,
न मिठाई न खाझा
उस पर भी साझा ,
न किच किच न हा हा
बस चाहते थे रावण का स्वाहा ,
तब पच्चास पैसे में ही रावण मारकर
अपार खुशी होती थी ,
आज पच्चास हजार में भी रावण मारकर
खुशी नही होती ।
क्योंकि हम साल में एक बार रावण मारते हैं
लेकिन एक साल में लाखों रावण पैदा हो जाते हैं ।।
जसवंत बुंदेला
१२/१०/२०२४
