अब जब भी तुम आना , 

हे प्रिये बहार मत लाना ।। 

अपने साथ सत्तरह कारतूस से भरी

जिगाना  पिस्टल लाना । 

फिर तुम मुझे प्यार से मिलने बुलाना , 

मैं आऊंगा  अपने सीने के साथ 

जिस पर कभी तुम अपना सर रखकर 

मीठी नींद सोई थी ।


मुझे देखते ही तुम चीखना चिल्लाना मत 

सत्तरह की सत्तरह गोलियां मेरे सीने 

में उतार देना ।

फिर तुम अट्टहास भरी हंसी हंसना कि

तुमने अपने क्रूर प्रेम का बदला पूरा कर लिया।

कसम से मैं हंसते हुए सीने में सारी गोलियां 

पार करा लूंगा । 

तुम सारी गोलियां सीने में बायीं तरफ मारना , 

मैं अपने साथ एक सुसाइड नोट भी लाऊंगा ।

चिंता मत करना तुम फंसोगी नही ,         तुम्हारे ऊपर इल्ज़ाम भी नही लगेगा ,

क्योंकि मैं उसमे आत्महत्या लिख दूंगा ।

इससे तुम्हारा बदला पूरा हो जाएगा , 

और तुम्हारा धोखेबाज़ दुश्मन भी मिट जाएगा।

तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी ।

तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी ।।