अंतस के तंत्रों की आवृत्ति , मिलकर दूर पटल पर
मधुर राग बिखेरती ,
प्रतिध्वनियां आकर मन को बहलाती कभी ,
कभी मिलन के गीत छेड़ती ,
विकल विह्वल मन कभी शून्य हो जाता,
डगमगाता कभी गिरता
फिर अश्रुओं की ओस लाता ,
रेत के महलों के खंडहरों में विचरता ,
राग पीड़ा का निश्छल मन मे भरता ,
कभी कुछ तितलियां आकर
सुनहरे रंग भरती ,
हंसती हंसाती नृत्य करके
अट्टहास करती ,
कभी कुछ मंत्र पढ़ती फिर फूंक देती ,
कुछ पल सहजता के तीर
नभ को तान देती ,
बांधकर एक स्नेह की डोर
फिर भाग जाती ,
न मिलन का सपना सजाती
न प्रणय का कोई संदेश ,
ये तो सब पहले टूटे थे
क्यों जान सके न ,
बना रहा कैसा अंदेश ,
अब तो तंत्रों की बारी थी
टूटना ही लिखा था किस्मत में ,
आहत ही होना था मन मे ,
क्योंकि अब ये टूट चुके हैं
क्योंकि अब ये टूट चुके है
लेकिन कुछ कहता यह मन है
फिर से कुछ कहता यह मन है ,
कैसे टूटेंगे ये तंत्र
इनमे न कोई कामना है
न उम्मीद, न कोई वासना है
नही टूट सकते
नही टूट सकते ,
क्योंकि इन आवृतियों को किसी और ने मिलाया है ,
क्योंकि इन आवृतियों को
किसी और ने मिलाया है ।।
" जसवंत बुंदेला "

