Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
Poetry
1 min
0
कविता
RaizadaRaj
Jul 27, 2022
Share as image
Download
मैं रोज़ झड़ता हूं, उभरता हूं फिर भी बढ़ता हूं
ज़िंदगी जीता हूं, फना होता हूं, फिर चलता हूं ।
कई बरस बीत गए यूं ही चलते हुए
इस रेत के दरिया में ,
मिट्टी हूं बस मिट्टी बनकर पानी को तरसता हूं।
कभी छांव में, कभी धूप में , आंधी तूफ़ान में
मुझे बनाने वाले उस कुम्हार के, आंचल में जा ढलता हूं ।
मैं रोज़ झड़ता हूं, उभरता हूं फिर भी बढ़ता हूं
ज़िंदगी जीता हूं, फना होता हूं, फिर चलता हूं ।
बस इक 'राज' हूं खुदा का, उसी के रंग में रंगता हूं।
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read more
Earn more
Learn more
Write