आहिस्ता आहिस्ता हम जीवन में उतरेंगे।

आहिस्ता आहिस्ता तुमसे प्रेम करेंगे।

रंग में तुम्हारे रंग जाएंगे,कुछ तुमको भी रंग देंगे

सुख-दुख के सारे भावों में तुम्हें अपना संग देंगे।

आहिस्ता आहिस्ता हम जीवन में उतरेंगे

आहिस्ता आहिस्ता तुमसे प्रेम करेंगे।

किसी का हो जाओ या किसी को अपना बना लो।

दो ही भाव प्रेम के, कोई भी अपना लो

दोनों ही रास्तों से मंजिल पर ही निकलेंगे।

आहिस्ता आहिस्ता हम जीवन में उतरेंगे।

आहिस्ता आहिस्ता तुमसे प्रेम करेंगे।

बदलना नहीं एक दूसरे को साथ साथ ही बढ़ना है।

शब्दों की जरूरत नहीं, आंखों को ही पढ़ना है

ऐसे हम प्रेम की ये साधना कर लेंगे।

आहिस्ता आहिस्ता हम जीवन में उतरेंगे

आहिस्ता आहिस्ता तुमसे प्रेम करेंगे।।