वो हिंदी में ही तो था's image
716K

वो हिंदी में ही तो था

जन्म का पहला शब्द हो या दादी की पहली लोरी पापा का पहली बार डाँटना हो या मम्मी का पहला दुलार वो हिंदी में ही तो था मम्मी की पहली रोटी हो या दादी की मूंगफली हो पापा का पहली बार चीज लाना हो या उसके लिए बहिन से झगड़ना हो वो हिंदी में ही तो था पहले स्कूल में दाखिला हो या हमारी पहली टीचर हो पहली कॉपी और पेंसिल हो या उसपे लिखा पहला शब्द हो वो हिंदी में ही तो था टीचर का पहला डांटना हो या उनकी पहली शाबाशी हो स्कूल का पहला होमवर्क हो या पहला क्लासवर्क हो सब हिंदी में ही तो था स्कूल का वो पहला दोस्त हो या वो दोस्तों की पहली टोली पहले दोस्त के साथ खाना हो या पहली टोली के साथ खूब मस्ती हो वो हिंदी में ही तो था वो कॉलेज का पहला दिन हो या पहली बार जाने की ख़ुशी वो प्रोफेसर का पहला लेक्चर हो या दोस्तों के साथ पहला बंक वो हिंदी में ही तो था वो बचपन का पहला प्यार हो या उसको छुप छुप के देखना हो वो उसका पहली बार पास से गुजरना हो या उसको देख के हमारा मुड़ जाना हो
Read More! Earn More! Learn More!