रोजमर्रा की जिंदगी में
दिल कितना मायने रखता है
एक कलम से कागज पर
कोई कितना लिख सकता है
अब महसुस कम रही
भूख भी कम गयी
ना जाने क्यों
दिल खासी सा लगता
आता हूँ, जाता हूँ, आता हूँ
यही सिलसिला रोज दोहराता हूँ
थक सा जाता हूँ
क्या दिल भी मायने रखता है
घर से कितनी दूर हूँ
घर फोन करना भूल जाता हूँ
मा बोलती हैं
नहीं करता तू फोन
इस व्यस्तता से
अच्छे से बात नहीं कर पाता हूँ
कभी तंग सी जिंदगी लगती
तो अकेला
बुलेट लेकर निकल जाता हूँ
इन पहाड़ों की वादियों में
हरे भरे पहाड़ो में
कुछ सुकून सा पाता हूँ
बातें कुछ पुरानी
याद आ धुमिल हो जाती
कभी आँखे नम तो
तो कभी
मुस्कान दे जाती
फिर उसी जगह लौट
वही दिनचर्या दोहराना पड़ता है
घर जाने का मन होता है
जाऊँगा सोच
मन ही मन मुस्काता हूँ
क्या आनंद होगा
मा-पापा के
शीतल छाव में रहूँगा
सोच मन आनंदित हो जाता है
बस अब सो जाता हूँ
कल से फिर
वही रोज की जिंदगी में
क्या दिल भी मायने रखेगा

