मैंने बोला पक्षी से, तू कितना किस्मत वाला है,
जिसे छूने के सपने मैं देखूं, तू रोज़ वहां तक जाता है,
काश मेरे भी पर होते तो मैं उड़ पाता इतना ऊपर,
सपना मेरा सच क्यों नही करता, ऊपर रहने वाला ईश्वर?

पक्षी मुझको हंसकर बोला,
इंसान मेरी उड़ान देख सपनो में यूं खो जाता है,
कि भूल जाता एक सत्य की,
पक्षी कितना भी ऊंचा उड़ ले, घोंसला धरती पर ही बनाता है।

-राहुल