शर्म करो या डूब मरो ओ गद्दी के लालची ताज पहनने के चक्कर में ये कैसी तस्वीर रची ? बुरा वक्त है मुल्क का ये सबको बतलाया था अच्छे दिनों का आगामी दर्शन भी करवाया था   फिर गद्दी के लालच में तुम भी वैसे बन लिये छोड़ देश को गरीबी में विदेश यात्रा पर चल दिये जिनको देनी थी तिहाड़ तुमने यूपी बिहार दे डाला रिजर्व बैंक पर राज जमाये व्यापारी जी का साला   ये कब तक चलता रहेगा कोई सीमा तो बतलाओ कब तुम इसको खत्म करदो कोई बीमा तो करवाओ सोचा था तुम्हारे हाथों से इतने विकास हो जाएंगे उनको गिनते गिनते हम वो 60 साल भूल जाएंगे   मगर अब लगता हैं वो ही शासन अच्छा हैं आपके लिए होगा चोर मेरे लिए तो सच्चा हैं थोड़ी सी सलाह हैं आपको भी अब आप कुर्सी छोड़ दो आपके अंदर अभी तक बच्चा हैं