कबीरा बातों से तेरी, मैं ख़ुद को ख़ोज लाया हूँ
ग़ालिब तेरे शेरो से, मैं दुनियाभर में छाया हूँ
मेरी कोई नहीं मंजिल, मैं बस राहों पर चलता हूँ
अब उड़ भी जाऊ तो कहा ? मैं आसमां संग लाया हूँ
मेरी हर खोट पर वो "माँ" जितना मुस्कुराती हैं
उतनी ही गले लगाने मुझको मेरे पास आती हैं
सदा सीढ़ी से गिरकर रोज मैं चरणों में गिरता हूँ
ये आदत छुट न जाए, मैं माँ को साथ लाया हूँ
मेरी इतनी उड़ने आसमां में देखता हैं क्यों
मैं तेरे मन खड़ा हूँ बाहर मुझको ढूंढता हैं क्यों
तेरी सोंगंध से ज्यादा महंगी हैं तेरी सूरत
मैं उनको देख के हस्ता हूँ जमाना पूछता हैं क्यों
बड़ी सुंदर हैं तू लगती, तुझे एहसास भी हैं क्या
मुझसे रूठ कर बैठी हैं, बता नाराज भी हैं क्या
तेरी बातों से लगता हैं मैं तेरे दिल में रहता हूँ
अगर खाली पड़ी जगह, तू अन्दर झांकती हैं क्या
नजर अपनी चुराके बैठी हो मुझसे
बता मोहब्बत तुझसे करू तो भी कैसे
तू हर जगह मिलती रहती थी मुझको
क्या आज भी नजर अन्दरअंदाज करदू वैसे ?
दिल अपना तुझपे कुर्बान करते हैं
अभी क्या, सुबह-ओ-शाम करते हैं
तुझसे कैसे दूर रही, बैचेनी, इस दिल के गहराई में
बता तो सही क्या आज भी हम एक दुसरे से प्यार करते हैं ?
कलम मेरी चल तो रही हैं
तो क्या मैं कलमकार हो गया मैं,
तुझे दिल के दरवाजो में बंद क्या कर लिया
तो क्या में हवलदार हो गया मैं ,
तुझे कैसे रिहा करू
इस दिल के काले पानी से,
गर कर दिया रिहा
तो मतलबयां यार हो गया मैं !
तुझे अपनी बातों पर विश्वाश बहुत हैं
अभी इस टूटी हुए मोहब्बत पर आस बहूत हैं
यूँ अंधकार के किस्से पर प्रकाश क्यों नही डालती
लगता हैं ये अंधयारा तेरे लिए दिल का ख़ास बहूत हैं
तू जिसकी आस का दीया लिए बैठी हैं
वो किसी और को काश्त कर बैठी हैं
तू छोड़ दे उसको पाने की चाहत को
वो तेरी बेवफा मोहब्बत किसी और की बाहों में बठी हैं