अक्सर कोशिश रहती हैं, जब मन की बात सुनाता हूँ, मन के एक एक शब्दों से, मैं हिंदी को चमकाता हूँ, हिंदी को आगे लाने  की कोशिश हर दम रहती हैं मेरी, क्योकि मैं हिन्द का हूँ, हिंदी गाता हूँ ! बचपन से ही सीखा हैं, हिंदी हमारा सम्मान हैं, न हो मातृभाषा लेकिन हिंदी हमारा अभिमान हैं, हिंदी का गुणगान वर्षो  से सुनाता हूँ, क्योकि मैं हिन्द का हूँ, हिंदी गाता हूँ ! हैं समर्पण जीवन का कण कण हमारी हिंदी को, जिसने हमारी पहचान बनाई उस माथे की बिंदी को, प्रेम भावना की पहचान शब्दों से दिखाता हूँ, क्योकि मैं हिन्द का हूँ, हिंदी गाता हूँ ! हिंदी ने हिन्द को एक नयी पहचान दी हैं, भाषा से स्वरुप में एक अद्भुत माँ दी हैं, उस माँ की मन की वाणी को, मैं आप तक  पहुचाता हूँ, क्योकि मैं हिन्द का हूँ, हिंदी गाता हूँ ! #हिंदी_दिवस  की हार्दिक शुभकामनाएं ! आशा हैं आप भी हिंदी को अपने मन की भाषा बनाकर हिंदी का प्रयोग सर्वप्रथम करेंगे ! हिंदी हैं तो हिन्दुस्तान हैं ! जय हिन्द ! जय हिंदी !! जय हिन्दुस्तान !!! - राहुल "राजा" व्यास