मैं गांधी हूं,
जिसने लाखो ईंट बिछाई , भारत की नींव बिछाने में,
जिसने लाठी गोली खाई, भारत को आज़ाद करवाने में,
जिसने अपना सब कुछ छोड़ा, भारत को स्वर्ग बनाने में,
हां में वही गांधी हूं,
जिसने लाखों लोगो को, सत्य अहिंसा सिखाई हैं
मैं गांधी हूं,
जिसने भारत के कौने कौने में आज़ादी बिगुल बजाया था,
अत्याचारों के अंत हुआ, आज़ाद तिरंगा लहराया था,
जिसके एक एक शब्दो ने अंग्रेजो को कंपन छुडा दिया,
हां में वही गांधी हूं,
जिसने गोरो को हिंदुस्तान में मिट्टी चखाई हैं
मैं गांधी हूं,
जिसने भारत माता को, काली चादर से बाहर किया,
जिसने भारतवर्ष में देशप्रेम का आह्वान किया,
जिसके रग रग में सदा, लहू इंक़लाब का दौड़ा हैं,
हां में वही गांधी हूं,
जिसने अपनो के लिए लड़कर भी अपनो से गोली खाई हैं