धरती माँ को इतना सींच सींच कर,
जिन फसलों को उगाया हैं,
हमसे ना लेकर अन्न को,
धन को विदेशों में लुटाया हैं,
फिर भी कोई किसान अपने हक़ लेने जब आएंगे,
आप अपने सैनिकों से उनपर गोलियां चलवाएंगे ??
इतनी घिनोनी सियासत को कब तक सहते जाएंगे,
अब जल्दी भगवान विष्णु धर रूप कल्कि आएंगे !!