जिससे हूँ, जिसका हूँ, उस से वादा हैं मेरा, आज नही तो कल जरूर, माँ चमकेगा ये लाल तेरा... हैं तुझसे मुझमे ताक़त, माँ तू तो ये सब जानती हैं, गर छोड़ दे जमाना मुझें, पर माँ तू तो मुझे अपना मानती हैं, बस तुझसे रखता हूँ हौसला, माँ सर पर हैं जो हाथ तेरा, आज नही तो कल जरूर,माँ चमकेगा ये लाल तेरा ... जब जब ख़ुद से हारा था, माँ तुने मुझे उठाया हैं, एक बार जो तेरे हाथ चले, लाखो बार गले लगाया हैं, तुझसे रूठ कर जिस रात सोऊ, माँ ना हो कभी सवेरा मेरा, आज नही तो कल जरूर, माँ चमकेगा ये लाल तेरा... पापा की तगड़ी डाटे, माँ जिस से तू बचाती हैं, ख़ुद झूठे उपवास रखकर, हमको भर पेट खिलाती हैं, जितना अब तक रखा तूने, उस से ज्यादा रखूंगा माँ ख्याल तेरा, आज नही तो कल जरूर, माँ चमकेगा ये लाल तेरा... - राहुल 'राजा' व्यास