बच्चा :
माँ मुझे तू देख तो, अभी कहाँ मरा हूँ मैं,
लड़ना अभी तो बाकी हैं, अभी कहाँ डरा हूँ मैं।
ऐ माँ मुझको हिम्मत देना, मुझे तुझसे दूर जो रहना हैं,
अभी तूने बहुत सह लिया, अब मुझको भी सहना हैं !
माँ :
मैं क्या बोलू बेटा तुझसे, की बेटा कैसे खोते है,
9-9 महीने अंदर रख कर, हम हँसते हँसते रोते हैं।
जितना दर्द बेटा मैंने, तुझे पाने पर न पाया था
आज उससे ज्यादा बेटा, तुझको खोने पर मैं पाती हूँ ।
--
ऐ माँ तू घबराया ना कर, हम इस पर शर्मिन्दा हैं
एक लाल खोया है तूने,
उसे खोये लाल को न्याय दिलाने कई लाल जिंदा हैं !