काम मुश्किल ये यार करना था एक नफ़रत को प्यार करना था   दूर रहकर हसीन ख्वाबों का हमको ये दश्त पार करना था   जिस्म पे आके रुक गये तुम तो रूह का दरिया पार करना था   तुमने हाँ करके लुत्फ़ खत्म किया और कुछ बेक़रार करना था   मुझको इक ख़्वाब से मुहब्बत थी उम्रभर इंतेज़ार करना था