कवि पूछे पन्नों से क्या है तेरी रीत

मृग मारीचि सा स्वभाव और स्याह रंग की भीत!

रंग बदलता रूप कठिन, तू निल कृष्ण सी ढीठ

मन उकेरने के तू साथ, और कुछ शब्दों की जीत?


पन्ने बोले हे कवि, कविताओं के मीत!

झूठी है तेरी सृष्टि, झूठी तेरी प्रीत।

शब्दों के बुने जाल तू, बना तुकों की माला,

सच सच बता हे कवि, ये क्या है गड़बड़झाला?


कवि गया ठिठक वहीं, न सुझा कोई उपाय,

ले स्याही फिर कलम से, कविता दिया बनाय।

पन्ने चुप चाप रहते कब तक, खूब मचाया शोर,

ख़ुद मुड़े, खुद ही फटे, खुद में रहे विभोर।।


पन्नों की ये दशा देख, कवि गया मचल,

उसकी कविता, उसकी प्रियसी, और उसके प्रयास विफल।

जस तस उसने मांगी माफ़ी, मानी अपनी भूल,

कविता ही मेरी जननी, कविता ही कवि का मूल।।


पन्नों ने अट्टहास मारा, पूछे तीन सवाल,

"क्यूँ, कब और कैसे, कवितायें तेरी कमाल?"।

कवि हसाँ, और बोला झटपट, राज रहा मैं खोल,

पन्नों ने सन्नाटा डाला, "चल कवि तू बोल!"।।


मेरी कविता, मेरा रूप, मेरी है वो खाल,

ओढ़ इसे कम्बल सा मैं, जीता हूँ खुशहाल।

इसी के पीछे छुपता हूँ, इसी से लड़ता युद्ध,

इसी से करता कर्म सभी, इसी से होता शुद्ध।।