1.कोई दर्द होता तो दवा की तलाश करते,

ईलाज क्या है जब तबियत उदासी से दिल लगा बैठे।


2.आज ये सोच कर उदासी और भी बढ़ गई,

के कितना खुश रहा करते थे हम।


3.अब उदासी मे ही दिल लग गया है,

आखिर कब तक कोई खुशियों की राह देखे।


4.एक शख्स दो पल की खुशी देकर,

उम्र भर की उदासी दे गया।


5.किसी ने पूछ लिया आज सबब मेरी उदासी का,

क्या बताते कोई था जिसने खुशी से रूबरू कराया था।