1."इंसान हैं तो लोगों की बेबसी को महसूस कीजिए,
बेपरवाह होने का हक़ सिर्फ ख़ुदा को ही है।"
2."आखिर झूठ बोलने की भी कोई इंतहा होती है,
वो शख्स सांसें लेता है और कहता है परेशान नही है।"
3." ये क़ायनात तो उसके हुनर की नुमाईश है,
सबब हम अपने वजूद का ढूंढ रहे हैं।"
4 ." हुनर होगा तो नुमाईश भी लाज़मी है,
और क्या वजह है कि ये क़ायनात है।"
5."तजुर्बा तो उम्र भर का था सांस लेने का,
मौत आई तो समझे वो मेरा हुनर नही हवा की मर्जी थी।"
