1.तोहफे मे जिन्दगी देकर,
उसने मोहताज हर चीज का बना दिया।
2.इन घड़ियों ने जब से वक्त बताना शुरू किया है,
तब से वक्त गुजारना मुश्किल हो गया है।
3.वो एक दास्तान जो अधूरी रह गई,
मेरी तो पूरी कहानी वही है।
4.उम्र भर गुनाह किया इस हसरत से,
ख़ुदा कभी तो मेरे वजूद पर गौर करेगा।
5.ढूंढ तो लेते ही हम उसको ,
अगर उसके सिवा यहां कोई और होता।
6.उनका जबाब सुन कर दिल को तसल्ली तो हुई मगर,
सवाल के इश्क मे हम हर माकूल जबाब ठुकराते गये।
