1 .जान देने की जिद थी कुछ ऐसी,

के उम्र भर सांसें लेते रहे।


2 .जिन्दगी के हर उलझे सवालों से निजात दिलाता है,

कैसे भला कह दें ख़ुदा किसी काम नही आता है।


3.जिन्दगी का मतलब ढूँढना है बिल्कुल ऐसा,

खुशबू का रंग ढूँढने की जिद के जैसा।


4.किसी ने पूछ लिया हाल-ए-दिल मेरा,

बहुत देर तलक फिर खुद को तलाशा हमने।


5 .हमारी जांबाजी के किस्से तो नही मशहूर,

हमने सांसें ले लेकर मौत को करीब बुलाया है।


6 .उम्र भर जान को जोखिम मे डाले रखा,

खतरा तभी टला जब कमबख्त मौत आई।