1.इससे बढ़कर खुशनसीबी ही क्या है,

ज़हन मे सवाल ना उठे जिन्दगी क्या है।


2.कितने संगीन थे मेरे गुनाह,

जिन्दगी जैसी हसीन सजा मिली है।


3.कितना गलत है ये सवाल के ख़ुदा है या नही,

हकीकत ये है के उसके सिवा यहां कोई है ही नही।


4.कारनामा ये ख़ुदा ही कर सकता है,

तमाशा जिन्दगी का कितना असली लगता है।


5.उनका जिन्दगी मे आना महज कोई हादसा नही था,

वक्त को साजिश करनी पड़ी मुझे तबाह करने के लिए।