"कभी कभी ये बात दिल मे आती है,
कोई वजह नही पर बेहद सताती है,
अभी तो ये हवा सांस बन कर आती है,
दिल की धड़कनें भी जुनून जगाती है,
होने का एहसास तो है पर खोये से लगते हैं,
हम खुद को ही हर पल अजनबी से लगते हैं,
हम जाने कहां से आये थे फिर वहीं चले जायेंगे,
अभी हैं यहां तो हर पल खुद को पूछते हैं,
क्या हम वही कर रहे हैं जो इस ज़हान मे करने को आये थे।"
