1.शुक्र है ये सांसे सवाल नही करती,
क्या बतलाते क्यों जी रहे हैं हम।
2.तुझे क्या खबर ऐ नासमझ जिन्दगी,
तेरी खातिर किन बहानों से तबियत राह पर लाई गई।
3.खुदकुशी का इल्ज़ाम हमी पर लगा,
जिन्दगी के सितम के किसी ने परवाह भी नही की।
4.जीने का जुनून नही मरने का सबब नही,
ना जाने ये सांस क्यों आती जाती रहती है।
5.वो शख्स तो मुद्दतों पहले मर चुका था,
हां मगर जनाजा निकला तो जमाने को खबर हुई।
6.जीने के लिए मकसद और मरने के लिए बेबसी चाहिए,
कैसी कशमकश है हमे कोई भी नही मिल रहा।
