मान कर तुझे इबादत हम भी कर लेते ऐ ख़ुदा,
पर दिल-ए-नादान को तेरे दीदार की आरजू है।
कमबख्त ये जिन्दगी तो समझ आती नही,
पर इस दिल को मौत समझने की आरजू है।
इश्क मे नाकाम इस दिल को,
उस बेवफा की मजबूरी जानने की आरजू है।
हमारी छोटी सी ये दुनिया तो हमसे संभलती नही,
ख़ुदा ने कैसे संभाल रखा है कायनात जानने की आरजू है।
