1.ये उम्र भला अब किस हसरत मे गुजारें,

ज़माना कहता है ख़ुदा तो मर कर मिलेगा।


2.ना मर कर ख़ुदा मिला ना जी कर सुकून,

उम्र किसी तरह बसर हुई वो भी तन्हा।


3.शिकायतों को मेरी ऐ ख़ुदा तू इबादत समझना ,

क्या करें ये दिल भी तो तूने ही दिया है।


4.क्या चुनें और कैसे चुनें,

सवाल है कि हासिल क्या,

मसला तो जिन्दगी और मौत है,

खुदा मिल भी गया तो करेंगे क्या।


5.आरजू-ए-दीदार थी मगर अब कशमकश मे हैं,

खुदा तू तो मिला सही मगर अब इस जिन्दगी का क्या करें।