मुझे मालूम है कि तू मुझे चाहता है
पर तू हमेशा अपना प्यार छुपाता है
नन्ही सी हथेली पकड़कर तू मुझे चलना सिखाता है
कई बार तू इसमें बहुत थक जाता है
पर तू खुदको कितना खुश दिखता है
उछालकर तू मुझे हवा मे कई बार खेला करता है
मेरे लिए न जाने कितनी ही मुश्किलें झेला करता है
जब मैं रोता हूँ माना तू मेरे रोने का कारण नही जान पाता है
पर मुझे रोता देख तू भी तो रो जाया करता है
जब खींचा करता हूँ मैं बाल तेरी दाढ़ी के
तू सहलाता है गाल मेरे फिर भी जैसे वो रस हो ताड़ी के
बालपन मे कितने ही खिलौने मैं जिद मे मांग लिया करता था
तू मेरी खुशी के लिए काम का बोझ थोड़ा ज्यादा टाँग लिया करता था
अक्सर रूबरू होता था मैं तुझसे मेरे बुखार मैं
खुदको खो देता हूँ कभी-2 मैं तेरे प्यार मे
जिंदगी की हक़ीक़त को तू अक्सर मुझे समझाना चाहता है
पर ये नन्हा अभी तेरी बातो को नही जान पाता है
मुझे याद है जब पहली कक्षा मे मैं लड़ झगड़ कर रोज घर आता था
तू टीचर्स के गुस्से से बचाता और मेरे जख्मो पे मलहम लगाता था
देखा है मैंने बच्चे आवाज़ नही उठाते अपने पिता के आगे
पर तेरे प्यार को जान कर ये नन्हा अक्सर तुझसे लड़ जाया करता था
रोती हुई आँखे यदि हो तेरी किसी बात पे
चाहे लाख हो चिंता तुझे किसी रात मे
मुझे सामने पाकर तू झूठा ही हस जाया करता है
तेरी आँखों मे मैंने हमेशा मुझे बड़ा बनते देखने का ख्वाब पाया है
जब भी कभी मैं हारा हूँ खुदसे
तूने मुझे चुपकराया और सहलाया है
देखी है तेरी वो इस्पात की उंगलियां मैंने
उन्होंने मुझपे हमेशा मेहनत करने
का प्रभुत्व डाला है
रो भी पड़ता हूँ
कभी-कभार की तूने
मेरे लिए कितने कष्ट झेले
नही तो इतनी मेहनत से
आ जाने थे तेरी ही जीवन मे कितने सवेरे
ये सब जानते हुए भी तूने मुझे बड़े नाज़ से पाला है
क्योंकि तू एक मामूली इन्सान नही
तुझमे तो खुदा ने खुद
एक जादू सा डाला है
तेरे बलिदानों का
मैं एक अंश भी यदि खुद मैं ला सकू
तेरे चेहरे पे एक हँसी भी ला पाया
तो खुदको मैं खुश पा सकू
ठहरती नही थी मेरी उँगलिया किसी ठिकाने पे
मैं तुझसे ही सिखा हूँ कंचे लगाने सही निशाने पे
बालपन मे मैं कंचों की शर्त लगाता था
तू मुझे तब मार कर घर लाता
और ये गलत है समझाता था
तब तो मैं तुझसे रूठ जाया करता था
कभी गुस्से मे आके तुझे काट खाया करता था
पर अब मानता हूँ एहसान तेरा की
तूने मुझे किस दलदल से बचाया था
गिल्ली-डंडे का वो खेल
चाहे हो लट्टू मे चलानी रेल
चाहे हो बल्ला पकड़ने का अंदाज़
चाहे हो किसी खिलौने को जोड़ने का राज
तूने ही तो सब सिखाया था
रोज मुझे तू स्कूल छोड़ के आया करता था
फिर छुट्टी होने पर मुझे स्कूल से घर लाया करता था
मौन हो जाता हूँ मे जहाँ कोई बात कहनी होती है
कितना बुरा लगता है मुझे जब मैंने नई जीन्स
और तूने पुरानी पैंट पहनी होती है
वो सफेद हो रहे बाल मुझे पतझड़ के मौसम जैसे चुभते है
चाहता हूँ पर पूरा हो नही सकता शायद
हो जाये वो भी फिरसे काले और नवीन
जैसे पतझड़ के बाद वसंत मे पत्ते रंग बदलते है
अब जाकर ये राहुल थोड़ा चल पाया है
तेरी इतनी मेहनत से ही ये पल पाया है
दधिची का हड्डियों का दान तो सबको दिख जाता है
माँ की ममता की छाव को हर कोई महसूस कर पाता है
पर पिता को कठोर मान
अक्सर बच्चा उनसे थोड़ी दूरी बनाता है
ये जानता हूँ मैं लेकिन की
कभी दवा न काम आने पर
इंजेक्शन लगाया जाता है
चाहे लाख करहाये बच्चा उससे
पर उसे पाकर ही बीमारी से
निदान वो पाता है
मुझे मालूम हे तू मुझसे बहुत प्यार करता है
पर तु हमेशा अपना प्यार छुपाता है
माफी चाहूँगा मैं आप की जगह तू बोल गया हूँ
जो पिता पुत्र को जोड़ने का शब्द समाज ने बनाया उसका लिहाज़ तोड़ गया हूँ
पर यहाँ बांध नही पाए वो संस्कार मुझे
मैं तू कहने पर ही शायद दे सकता था सही आकार तुझे