आसमान पर चला करते और चाँद पर जाकर सोते,
हम भी अगर उसूलों के थोड़े लचीले होते।।
दिन को ऐशो-आराम, शाम को महखाने में होते,
हम भी अगर उसूलों के थोड़े लचीले होते।।
दिल की तमन्नाओ के रोज ना कत्ल होते,
ना जाने कितनों के हम भी चहिते होते,
हमारे चाहने वाले भी क्यों हमसे नाराज होते!
हम भी अगर उसूलो के थोड़े लचीले होते।
हम क्यों अपने आगंन में बबूल का वृक्ष बोते?
हमारी राहो में भी मखमल के कालीन होते,
दिन हमारे भी आज कुछ और ही होते,
हम भी अगर उसूलों के थोड़े लचीले होते।।