रास्ते कब हमसफ़र बन गए, मंजिले कब गैर हो गई
कब वीरानों में बसने लगी दुनिया, जंगल कब शहर हो गए
कब मासुमियत अलविदा कहने लगी, कब हम थोड़े मगरूर हो गए।
कब यह जिम्मेदारियां बढ़ने लगी, कब हम मजबूर हो गए।
कब दर्द मरहम बन गया, कब फरेब धर्म बन गया
कब मैंने खुद को बेचा, पता नही कब मैं बेशर्म बन गया।

