प्रदेश आए इज्जत की रोटी कमाने को
पैसों के बदले ख्वाब दाव पर लगाने को
छोड़ आए पीछे बीता हुआ जमाना अपना
धुंधला कर दिया अपने जीवन का सपना
सरकारी नौकरी खा गई इच्छा तन की
यहां किससे कहे व्यथा अपने मन की
शिफ्ट में रोज जिंदा लाश को दौड़ाते है
नौकरी से वक्त चुराकर थीसिस लिखते जाते है
मन लिए इच्छा असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की
वक्त कहां से लाए, तड़प बहुत है पढ़ने की
अब किस्मत ने हमे चुनना है आजमाने को
मेरे पास कुछ नहीं सिवाय खून पसीना बहाने को
महबूब की मेहंदी छूटी नहीं
हम निकल लिए कमाने को।