हृदय को सब आघात झेलने होंगे
जो पसंद आए है अंखियों को
नजारों के होते भाग झेलने होंगे
सब्र का बांध तोड़ रही बेरुखी
सुकून के कातिलों का रुख मोड़ना होगा
सारे जहां को जाना है उस पार
सबसे दिल का तार तोड़ना होगा
मंजिल मिली मेरी मर्ज़ी की नहीं
ख्वाब मुकम्मल मेरे अर्जी के नहीं
खाली हाथ लौट रहे है सब कयामत से
हाथो में हाथ महबूबो के नहीं
राह में दीप नही मेरे
मोती है पर सीप नही मेरे
जगमगाती दीपावाली की रात अंधेरी है
मेहबूब की गली में चांद गिरवी रखा है
जो खाए जाता है आत्मा को
उस रोग का नाम इश्क पड़ा है।
