एक वर्ष मिलन का बाकि महज जुदाई के
एक वर्ष प्रेम का बाकि महज खुदाई के
एक वर्ष अमन का बाकि महज लड़ाई के
एक वर्ष की जिंदगी बाकि महज करडाई के ।
एक वर्ष कर्म का बाकि महज विश्राम के
एक वर्ष परिश्रम का बाकि महज आराम के
एक वर्ष दोपहर का बाकि महज शाम के
एक वर्ष की कठोरता बाकि महज निफराम के
एक वर्ष की गुमनामी बाकि महज नाम के
एक वर्ष की बदनामी बाकि महज धूम-धाम के
एक वर्ष गुठली का बाकि महज आम के
एक वर्ष तप का बाकि महज जाम के।।
