निगाहें हैं मेरी दो और तस्वीरे हैं हज़ार
पर सिर्फ़ तेरी तस्वीर है जिसे देखता हूँ बार बार,
ना दिल का है ये दोष ना निगाहों का है कसूर
तेरी खूबसूरती के कारण मेरी निगाहें हैं मज़बूर,
तुझसे ना है शिकायत ना ही है तुझसे प्यार
पर सिर्फ़ तेरी तस्वीर है जिसे देखता हूँ बार बार!!
तुझसे था जब मिला तो तेरी नही थी चाहत
ना करना था इश्क़ तुझसे ना करनी थी कोई बग़ावत,
सोचा ना था यू जलूंगा चाहे वफ़ा में तेरी
राहों में ना तो तू थी ना मंज़िल थी कोई मेरी,
ऐसा नही की आँखें मेरी करती हैं तेरा इंतज़ार
पर सिर्फ़ तेरी तस्वीर है जिसे देखता हू बार बार!!
तेरा नही है वज़ूद फिर क्यूँ याद आ रही है
आज तेरी याद सदियों बाद आ रही है,
चेहरे पर खिलती थी कलियों सी मुस्कान तेरी
खोज़ती हैं वो खिलती कलियाँ अब भी निगाहें मेरी,
ना जीत है तू मेरी ना ही है तू मेरी हार
पर सिर्फ़ तेरी तस्वीर है जिसे देखता हू बार बार!!
ना आँसूओं में थी डूबी ये ज़िंदगानी मेरी
ना ज़िक्र में थी मेरे कोई कहानी तेरी,
पर लगता हर वक़्त मेरा अब तो तेरे लिए है
दिल की राहों में मेरी तेरी चाहतों के दिए हैं,
सच कहूँ तो मुझको तेरा ही है इंतज़ार
सिर्फ़ इसलिए तेरी तस्वीर है जिसे देखता हूँ बार बार!!
निगाहें हैं मेरी दो और तस्वीरे हैं हज़ार ,
पर सिर्फ़ तेरी तस्वीर है जिसे देखता हूँ बार बार!!
