बहुत दूर निकल आया हूँ अब,

घर से, तुम से।


वो नलघर कैंपस, जहां पहली बार मिले थे हम,

और कितना खुश हुआ था मैं ये जान कि तुम मेरी बैच की ही हो।


लाइब्रेरी के रस्ते में ही पड़ा था मुकेश भैया का कैंटीन,

जहां हम बैचमेट से दोस्त बने थेI


काफी पीछे रह गया वो भी।


दिखी थी तुम मुझे गाड़ी के शीशे में पीछे छूटते हुए…


फिर याद आई भादों की वो रात,

कैसे हमने फ़ोन पर सपनों की खेती की थी।


याद है मुझे वो रात भी जब तुमने समझाया था कि हम दोस्त ही ठीक थे,

और मैंने कुछ भी समझने से इनकार कर दिया था।


माना कि बहुत दूर पड़ती है ये जगह तुम्हारे घर से, कभी तुम्हारी गाड़ी इधर से गुजरे तो मैं यहीं मिलूंगा।


बड़ा विराना सा है ये नया शहर, तुम्हारी यादें तक नहीं...।


- Rahul