मंशा के दायरे में मन को संजो के रखा है,

बहते हुए सागर का रस हमने भी चखा है!

क्या हुआ अगर रात थोड़ी लंबी है तो,

क्या हुआ अगर बरसात थोड़ी लंबी है तो,

सवेरा आएगा, ये तो तय है।

क्या हुआ अगर ये हालात थोड़ी लंबी है तो,


ये तो चंद पलों की तेज हवाएं हैं,

आएंगी, चली जाएंगी।

बिगड़े हुए तूफानों को भी हमने देखा है!


कोशिश करते रहो और हार ना मानो,

खुद को ना लगे कि तेरी कोशिश का रंग बड़ा फीका है!

मंशा के दायरे में मन को संजो के रखा है,

बहते हुए सागर का रस हमने भी चखा है!