लेक्चर्स के अफरातफरी में, 

टंडन की चाय की टपरी में 

वो ऑटो से लेट पहुँचना

विश्वास सर की मिमिक्री में  

कॉलेज की बिसरी यादों का हिस्सा लाया हूँ  

मैं उस बेबाक समय का किस्सा लाया हूँ!


नेहा की टिफिन चुरा के खा लेना  

नवेद के असाइनमेंट्स का देना  

राठौर चौक की चाट कचौरी में  

सेमेस्टर की भागा-दौड़ी में  

कॉलेज की बिसरी यादों का हिस्सा लाया हूँ  

मैं उस बेबाक समय का किस्सा लाया हूँ!


मूर्तु के सिलेबस  का कंप्लीट करना  

थर्मो के टेस्ट से डरना  

फोटोकॉपीज के झंझट में  

आईटी की लड़कियों के संगत में  

कॉलेज की बिसरी यादों का हिस्सा लाया हूँ  

मैं उस बेबाक समय का किस्सा लाया हूँ!