ना हम ग़रीब है ना हम अमीर है

हम तो दोनो के बीच खीची लकीर है

इन दो वर्गो के बीच पीसते हरदम

Middle Class की आम जनता है हम


ग़रीबो के लिए सरकारी योजनाए है

अमीरो के लिए ऋण मे सुविधाए है

हमारे लिए दोनो ही हैं कम

Middle Class की आम जनता है हम


चुनाव आते ही नेतागण आश्‍वासनो की झड़ी लगा जाते है

तुम राजा हो,तुम ही सरकार हो, ना जाने क्या क्या स्वपन दिखा जाते है

किंतु चुनाव पश्‍चात उन स्वपनो के बिखरने का हमेशा रहा ग़म

Middle Class की आम जनता है हम


महँगाई की मार भी चुपचाप सहते जाते है

GST,VAT,CESS सब बिन बोले भरते जाते है

EMI और Bills देख साँसे जाती है थम 

Middle Class की आम जनता है हम


हर साल INCOME TAX भरने मे है नंबर वन

सरकारी खजाना भरने मे लगा देते हे तन-मन-धन

फिर भी हर बार Budget देख आँखे हो जाती है नम

Middle Class की आम जनता है हम


सरकारी Subsidies भी हमे नही मिल पाती है

सरकारे राहत packages मे भी हमे भूल जाती है

अपने भी अच्छे दिन आएँगे हमेशा से रहा ये भ्रम

Middle Class की आम जनता है हम


मुसीबतो मे भी मुस्कराते जाते है

ज़िंदादिली से गुनगुनाते जाते है

अपने सपनो को सहलाते जाते है

जीना क्या होता है ये सभी को बतलाते जाते है

अपनो की खुशियो के लिए लगा देते है पूरा दम 

Middle Class की खास जनता है हम