शवों को मुझमें बहाता है
कैसे हुआ तू इतना संवेदना विहीन
यूँ तो शम्भू ने जटाओ में रोका है
अन्यथा कर लू तुझे अपने में विलीन
क्रंदन हूँ,अभिनन्दन हूँ
शिलाओं की स्पंदन हूँ
तुझ जैसे विषाक्त भुजंगो के
मध्य बह रही चन्दन हूँ
यदि शम्भू ने जटाये खोल दी
मृत्यु की शैय्या यही सज जाएगी
और शवो का अंबार देख
कुरुक्षेत्र की भूमि भी लज्जायेगी
इस बात का रहे सदा तुझे भान
अब कर अपने को सावधान
न जीवन तेरा न मृत्यु तेरी
फिर क्यों समझे तू अपने को महान
ब्रह्मा की पुत्री हूँ मैं
शांतनु की पत्नी हूँ मैं
अखंड प्रतिज्ञा वाले
भीष्म की जननी हूँ मैं
अनगिन अरण्यों को मैंने निचोड़ा है
पर्वतो के दम्भो को मैंने तोड़ा है
तू तो एक अदना सा मानव है
हिमगिरि को भी मैंने नहीं छोड़ा है
जब पापो का घड़ा भर जाता है
तू भाग मेरे आँचल में आता है
मुझको सिर पर धारण कर
तू पाप मुक्त हो जाता है
आज कृष्ण मेघ सी गरजती हूँ
जा मैं तुझको अब तजती हूँ
जा कही और जाकर पुण्य तू कर
अपने पापो को शून्य तू कर
मेरी पवित्रता को तू क्या जाने मूर्ख
देवो की भी आराध्य हूँ मैं
निष्ठुर होने पर विविश न कर
सदा क्षमा हेतु न बाध्य हूँ मैं
एक बात तुझे समझाती हूँ
ये मर्म तुझे बतलाती हूँ
अपने पाषाण ह्रदय होने का जीवंत उदाहरण लायी हूँ
अपने ही सात पुत्रो को अपने में बहा कर आयी हूँ
देख मेरा ये क्रोध प्रचंड
धरती कांपे सारी अखंड
जब रूप धरु मैं विकराल
त्राहि माम् बोले है काल
जब वेग करू अपना मैं वीभत्स
गिरी कन्दर सब हो जाये ध्वस्त
बंद कर ये पापी कृत्य
तू भी होगा मुझमें ही अस्त
इस कलयुग में जब भी मेरी पवित्रता को कलंकित किया जायेगा
ये गंगा पावन है किन्तु प्रत्येक पापी संहारा जायेगा
