चुनाव आया है
जो कभी दिखते भी नहीं थे
अब हर जगह नज़र आयेगे
ढेर सारे वादों का
लॉलीपॉप तुम्हें पकड़ाएगे।
चुनाव आया है भाई
तोता बनकर
विपक्ष कि सिर्फ खामियां गिनाएंगे।
वादों का रोडमैप भले ना हो
नौकरियों देंगे कह कर
लोगो को बेवकूफ़ बनाएंगे।
चुनाव आया है,
जितना हो सके
एक दूसरे को नीचा दिखाएंगे
वोट के हिसाब से खुद को
दलित,अल्पसंख्यक का हितैषी बताएंगे।
चुनाव आया है
एक दूसरे पे
भ्रटाचार का इल्ज़ाम लगाएंगे।
जनता को मालिक
तो खुद को नौकर बताएंगे
लेकिन गलती से जनता ने
विश्वास कर के वोट दे दिया
चुनाव जीतने के बाद
फ़िर पांच साल कही नज़र नहीं आयेगे।
#राहुल साहनी

