मुझे पसंद है उसका
मुस्कुराना खिलखिलाना जब उसके पास जाऊ तो जोर से गले लगाना।
अगर ना बात करू तो मुंह फुलाना।
मुझे पसंद है उसका
मुझे मनाना और अगर ना मानू तो रूठ जाना।
मुझे पसंद है उसका इतराना
मेरे हाथो पे अपना हाथ रख के शर्माना और फ़िर नज़रे चुराना।
मुझे पसंद है उसका
अपने आंखो से काजल मेरे माथे पे लगाना।
मुझे पसंद है उसके गोदी में सिर रखकर देर तक बतियाना
अगर मै कभी रोऊ तो "मै हूं ना" कह कर मुझे चुप कराना।
मुझे पसंद है उसका
मुझे मैसेज करना और अगर देख के रिप्लाई ना करू तो मुझे ब्लॉक कर के अनब्लॉक कर देना।
मुझे पसंद है अगर मै कभी बीमार हो जाऊ तो मुझे पहले क्यों नहीं बताया कह कर गुस्सा हो जाना।
मुझे पसंद है अपनी जिदंगी का हर पल उसके साथ बिताना।
मुझे पसंद है।
-राहुल साहनी


