मोहब्बत करना सीख रहा हूं
हंस के सहना सीख रहा हूं
कहना कुछ और करना कुछ
तुमसे ही करना सीख रहा हूं
तुम याद मुझे आते ही नहीं
अब झूठ कहना सीख रहा हूं
सीधी बातें फीकी लगती है
जलेबी बनाना सीख रहा हूं
बड़े होते अपने बच्चों को
इंसान बनाना सीख रहा हूं
राहुल मोलासी
